Sunday, March 21, 2010

तेरी याद में सिमट कर

तेरी याद में सिमट कर पहचान खोके जीना,
थी ख्वाहिश-ए-सुखनवर गुमनाम होके जीना |

सोचो के दिल के हाथों मजबूर कितने होंगे,
वरना किसे मंजूर था बदनाम होके जीना |

इन्तहा-ए-बेहयाई के अब रास आ रहा है,
अपनी ही आदतों से परेशान होके जीना |

इक दर्द है दिल तो दुनिया भी हज़ार गम है,
आंसा नहीं जहां में इंसान होके जीना |

सफर के हादसों से जो बच गए थे "इफ्त",
अब जान ले रहा है नाकाम होके जीना |


"इफ्त"

2 comments:

  1. nice one.. liked 'apni hi aadton se preshaan hoke jeena'.. keep posting.. u will reach hights.

    ReplyDelete